20 हुआ 21... और फिर 21 हो गया 22 : भ्रष्टाचार का ऐसा अंधा खेल, एक ही वाल पेंटिंग 3 साल तक चलती रही... हर साल नया भुगतान

नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए दीवारों पर वॉल पेंटिंग के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। इस मामले में पूर्व महापौर और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के.डोमरू रेड्डी ने कलेक्टर एमसीबीपीएस ध्रुव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि एक ही काम का तीन बार भुगतान निकाल कर नगर निगम ने अनोखा घोटाला किया है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-10-15 06:42 GMT

रविकांत सिंह राजपूत-मनेन्द्रगढ़। एमपी में अजब-गजब घोटाले के बाद, अब छत्तीसगढ़ में भी गजब घोटाला सामने आया है। जिले के इकलौते नगर निगम चिरमिरी में भ्रष्टाचार का अनोखा मामला सामने आया है। यहां चिरमिरी नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए दीवारों पर वॉल पेंटिंग के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। इस मामले में पूर्व महापौर और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के.डोमरू रेड्डी ने कलेक्टर एमसीबीपीएस ध्रुव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि एक ही काम का तीन बार भुगतान निकाल कर नगर निगम ने अनोखा घोटाला किया है।

स्वच्छ्ता के नाम पर घोटाले का लगा आरोप

दरअसल नगर निगम चिरमिरी में भ्रष्टाचार का अनोखा मामला सामने आया है। स्वच्छ्ता सर्वेक्षण वाल राइटिंग के नाम पर हुये, घोटाले को लेकर पूर्व महापौर और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के. डोमरु रेड्डी ने अपने ही पार्टी कांग्रेस की महापौर कंचन जायसवाल पर स्वच्छ्ता के नाम पर घोटाले का आरोप लगाया है। इस संबंध में कलेक्टर पीएस ध्रुव को सीडी और ज्ञापन सौंपकर पूर्व महापौर ने भ्रष्टाचार की शिकायत की है।

 



 


  


ननि को मिले स्वच्छता अवार्ड पर भी उठ रहे सवाल

उन्होंने बताया कि 2020 में कराई गई वाल राइटिंग को 2021-2022 की वाल राइटिंग दिखाकर लगभग 8 लाख रु निकाल लिए गये। पूर्व महापौर के आरोप के बाद चिरमिरी नगर निगम को दिये गए स्वच्छता अवार्ड पर भी अब सवाल उठ रहे हैं। चिरमिरी नगर निगम को 15 दिन पूर्व 50 हजार से 1 लाख तक की आबादी वाले शहरों में ईस्ट जोन में प्रथम पुरस्कार हासिल हुआ था। देखें वीडियो....

 

  


Tags:    

Similar News