पत्नी से विवाद पर युवक ने फूंका अपना घर : मकान में रखा सिलेंडर हुआ ब्लास्ट , 6 और घर भी जले, एक मवेशी की मौत
जगन्नाथ ठाकुर शराब पीकर अपने घर पहुंचा था। नशे में उसने अपनी पत्नी कौशल्या के साथ विवाद किया। पत्नी ने विरोध किया तो पति उसे मारने की कोशिश करने लगा। पति से बचने के लिए पत्नी घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद गुस्से में पति जगन्नाथ ने क्या किया...पढ़िए पूरी खबर...;
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के जिले में एक पति ने पत्नी से विवाद होने पर अपने ही घर आग लग गई। इससे घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि आस - पास के 6 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। इसके साथ ही मकानों में रखा समान और पैसे भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई । कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को जगन्नाथ ठाकुर शराब पीकर अपने घर पहुंचा था। नशे में उसने अपनी पत्नी कौशल्या के साथ विवाद किया। पत्नी ने विरोध किया तो पति उसे मारने की कोशिश करने लगा। पति से बचने के लिए पत्नी घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद गुस्से में पति जगन्नाथ ने अपने ही घर में आग लग दी और भाग गया। आग लगने से उसके घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग पड़ोसी के घर तक पहुंच गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस - पास के 6 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। आग लगाने से घर में रखे सभी सामना जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद से मोहल्ले वालों में आक्रोश है।