छत्तीसगढ़ में 'आप' की आमसभा : केजरीवाल ने कहा- राज्य भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है...भगवंत बोले- भाजपा फ्री की रेवड़ी बांटती है...

साइंस कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत ने कांग्रेस-भाजपा पर जमकर हमला बोला...क्या कुछ कहा...पढ़िए पूरी खबर;

Update: 2023-07-02 12:26 GMT

रायपुर- विधानसभा चुनाव से पहले 'आप' पार्टी छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करने आई है। इसी कड़ी में सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बिलासपुर दौरे पर हैं। बता दें, साइंस कॉलेज मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। मंच पर आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी मौजूद हैं। रायपुर के बाद बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा संभाग है। यही वजह है कि 'आप' ने महारैली के लिए बिलासपुर में आने का सोचा है।

छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है- केजरीवाल

साइंस कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। बीजेपी और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूट लिया है। पहले दिल्ली का भी यही हाल किया था, अब छत्तीसगढ़ का कर रहे हैं।

ये झूठे वादे करते हैं- भगवंत

चुनावी सभा में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कहा कि, देश को सब कुछ मिला। लेकिन सरकार चलाने के लिए नेता नहीं मिला। हमारे पास पैसा नहीं है। गुंडे भी नहीं है। ये झूठे वादे करते हैं और हम गारंटी देते हैं। साथ ही कहा कि, पीएम मोदी हमेशा से जनता को फ्री की रेवड़ी बांटते हैं। 15-15 लाख रुपए देने का पापड़ किसे मिला ये पीएम को बताना चाहिए। हम जो बांटते आए हैं, वो आम लोगों को मिलता है। 

Tags:    

Similar News