बढ़ते अपराधों पर बोले 'आप' के नेता : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया, यातायात व्यवस्था भी बदहाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है। उन्होंने बढ़ते आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सरकार को घेरा है। यहां पिछले 4 सालों में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है.. पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-12-18 10:53 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है। उन्होंने बढ़ते आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सरकार को घेरा है। यहां पिछले 4 सालों में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। अब यहां की स्थिति बड़ी दुर्भाग्यजनक हो गई है।

आप नेताओं का कहना है कि, रायपुर के सड्डू इलाके में एक नाबालिग बच्ची से रेप कर उसे गला दबाकर लाश को घर के ही पास में फेंक दिया जाता है। अगर पुलिस अलर्ट होती तो क्राइम इतना नहीं बढ़ता। दिनदहाड़े अमलेश्वर में ज्वेलरी दुकान के मालिक को गोली मार दी जाती है, अब तो छत्तीसगढ़ में अपराधों की बाढ़ आ गई है।

रायपुर में बढ़ रही हैं शर्मनाक घटनाएं

कोमल हुपेडी ने पुलिस की व्यवस्था में सवाल उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धरसीवा क्षेत्र के निमोरा गांव में 6 वीं क्लास की बच्ची की लाश पानी में तैरते हुए मिली जिस पर गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन अभी तक पुलिस के पास इसका जवाब नहीं है। आरोप के क्रम में बीते चार साल में हजारों बच्चियां लापता हैं। लापता बच्चों में रायपुर पहले नंबर पर है।

आए दिन लोग चक्का जाम से परेशान

छत्तीसगढ़ में सड़कों की स्थिति बदतर हो चुकी है। हर रोज़ एक्सीडेंट के केस बढ़ोतरी हो रही हैं। आये दिन किसी न किसी की मौत हो रही है। छत्तीसगढ़ की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर का यातायात पूरे देश में निम्न स्तर का है। आए दिन लोग जाम से परेशान होते हैं।

Tags:    

Similar News