नक्सलियों की करतूत : ड्यूटी पर तैनात जवानों पर की गोलीबारी, दो शहीद, पुलिस गाड़ी को भी किया आग के हवाले
नक्सलियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों पर गोलीबारी कर दी। इससे दो जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने पुलिस गाड़ी को आग के हवाले भी किया है। पढ़िए पूर खबर...;
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों पर गोलीबारी कर दी। इससे दो जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने पुलिस गाड़ी को आग के हवाले भी किया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घटना की पुष्टि डीएसपी अजीत ओगरे ने की।
शराब तस्करी रोकने लगाया था चेकप्वाइंट
बता दें कि, राजनंदगांव जिले के बोरतलाब थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सली घटना हुई है। राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने चेकप्वाइंट लगाया था। इस रूट पर आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा था। 2 दिन पहले पुलिस ने 180 पेटी शराब पकड़ी थी। इसी के तहत कड़ी सुरक्षा को लेकर प्वॉइंट लगाए गए थे। सोमवार को बोरतालब थाने में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। इससे दो जवान शहीद हो गए। फिलहाल नक्सलियों की तलाश में राजनंदगांव पुलिस बल जंगल में सर्चिंग कर रही है।