4 जवानों की हत्या के बाद CRPF के डायरेक्टर जनरल DG कुलदीप सिंह अपने साथ फॉरेंसिक टीम लेकर खुद स्पॉट पहुंचे।
सुकमा जिले में CRPF जवान के अपने ही साथियों को गोलियां मार देने की घटना के बाद, मंगलवार को CRPF के डायरेक्टर जनरल खुद स्पॉट पहुंचे। लिंगनपल्ली CRPF कैंप पहुंचे DG कुलदीप सिंह ने बारिकी से स्पॉट का निरीक्षण किया। उनके साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। जिन्होंने घटना स्थल से कई सबूत इकट्ठा किए हैं। कैंप पहुंचे DG ने जवानों से मुलाकात कर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। पढ़िए पूरी खबर।;
छत्तीसगढ़: DG कुलदीप सिंह ने कैंप के जवानों के 3-4 घंटे तक बैठक की। घटना के बारे में उन्होंने एक-एक जवान से पूछा। जिसकी रिपोर्ट भी उन्होंने तैयार की। बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले आरोपी जवान रितेश रंजन के साथ जिन-जिन जवानों ने बात चीत की थी उनसे भी DG ने चर्चा की है। रितेश के सारे दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। कुलदीप सिंह ने सुकमा के SP सुनील शर्मा और CRPF के अधिकारियों के साथ चर्चा की कि किस तरह के कदम उठाया जाए जिससे भविष्य में इस तरह की घटना न हो सके।
सुकमा के SP सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि, जो भी जवान थोड़े संवेदनशील हैं उनसे किसी तरह का कोई ज्यादा मजाक न किया जाए। यदि उनको किसी की बातें बुरी लगती है तो वे अधिकारियों को व्हाट्सएप पर शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए अलग से नंबर भी जारी किए जाएंगे।
कुलदीप सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया कि, नक्सल प्रभावित इलाकों में जितने भी कैंप हैं उनमें तैनात जवानों के मनोरंजन के लिए समय-समय पर खेल समेत विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जवान और अधिकारियों के बीच समय-समय पर मीटिंग होगी। जवानों के बीच कल्चर प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा। जवानों को किसी भी तरह से कोई परेशानी हो तो वे सीधे अधिकारियों को बता सकते हैं।