एग्रेसिव अग्रवाल : बोले- कांग्रेस को दिखावा ही करना है तो कमल विहार को कौशल्या माता कमल नगर के नाम से कर देना चाहिए
अग्रवाल ने कहा कि, संयोग से कमल भाजपा पार्टी का निशान है, तो वह निशान सिर्फ बीजेपी का नहीं बल्कि सनातन समाज के खुशहाली का प्रतिक है। इस नाम को हटाने से भाजपा का अपमान नहीं बल्कि पूरे सनातन धर्म का अपमान है। पढ़िए पूरी खबर...;
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से कमल विहार का नाम कौशल्या विहार किए जाने पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, देश की आजादी की लड़ाई कमल और रोटी को लेकर लड़ी गई थी। हमारे देवी-देवता कमल फूल से प्रसन्न होते हैं। माता लक्ष्मी वह भी कमल पर विराजमान होती है। कांग्रेस को दिखावा ही करना है तो कमल विहार को कौशल्या माता कमल नगर के नाम से कर देना चाहिए।
नाम हटाने से सनातन धर्म का अपमान
अग्रवाल ने कहा कि, संयोग से कमल भाजपा पार्टी का निशान है, तो वह निशान सिर्फ बीजेपी का नहीं बल्कि सनातन समाज के खुशहाली का प्रतिक है। इस नाम को हटाने से भाजपा का अपमान नहीं बल्कि पूरे सनातन धर्म का अपमान है।