एग्रेसिव अग्रवाल : बोले- प्रदेश में तुगलकी राज, बजट 5 लाख करोड़ का और घोषणाएं 10 लाख करोड़ से ज्यादा की

अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में तुगलकी राज चल रहा है। प्रदेश में नटवरलाल का राज चल रहा है। जैसे तुगलक ने चमड़े के सिक्के चला दिए थे। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-04-06 13:15 GMT

स्वप्निल गौरखेड़े/रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से लगातार घोषणाएं करने पर अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में तुगलकी राज चल रहा है। प्रदेश में नटवरलाल का राज चल रहा है। जैसे तुगलक ने चमड़े के सिक्के चला दिए थे, मुख्यमंत्री की घोषणाओं को गिने तो 5 साल का बजट 5 लाख करोड़ होता है। सीएम बघेल ने 10 लाख करोड़ से ज्यादा की घोषणाएं कर दी है। यह तुगलकी राजा है। यह कर कुछ नहीं सकते, आखिरी में कह देंगे हम चमड़े के सिक्के चलाएंगे। 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

यहां महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भी बोलें प्रियंका

प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे पर पूर्व मंत्री अग्रवाल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, महिलाओं के ऊपर छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। प्रियंका जी अगर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं तो राज्य के महिलाओं के साथ जो अन्याय, दूराचार हो रहा है, इसके बारे में भी प्रियंका को कुछ बोलना चाहिए।

3 महामंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी

वहीं, प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी के लिए तीन महामंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। PCC चीफ मोहन मरकाम ने महामंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। बस्तर में 12 अप्रैल को प्रस्तावित महिला सम्मेलन के लिए यशवर्धन राव, रजनू नेताम और रूखमणी कर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Tags:    

Similar News