अजय चंद्राकर ने राक्षसों से की कांग्रेस की तुलना : बोले- अरण्यकांड की तरह इस चुनाव में कांग्रेस का वध सुनिश्चित

श्री चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी की तुलना राक्षसों से की है। उन्होंने कहा कि, इस चुनाव में कांग्रेस का वध सुनिश्चित है। कांग्रेस इन्हीं राक्षसों के बराबर है। इनकी भी पूरी 14 हजार सेना मारी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-05-31 06:00 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राज्य सरकार की ओर से कराए जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। श्री चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी की तुलना राक्षसों से की है। उन्होंने कहा कि, रामायण महोत्सव अरण्यकांड पर आधारित है। अरण्यकांड में दो घटनाएं हैं। एक में भगवान ने नवधा भक्ति कहीं। वहीं दूसरी घटना में इसी धरती पर राक्षसों और उनकी 14,000 सेनाओं की हत्या भी की गई। इस चुनाव में कांग्रेस का वध सुनिश्चित है। कांग्रेस इन्हीं राक्षसों के बराबर है। इनकी भी पूरी 14 हजार सेना मारी जाएगी।

कांग्रेस घोटाला करने वाली पार्टी

वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के सम्मेलन जैसे उपक्रम करने से कोई फायदा नहीं। ये घोटाला करने वाली पार्टी है। अवैध शराब बेचने वाली पार्टी है, भ्रष्टाचार की पार्टी है। कांग्रेस के राज में प्रदेश में हत्या-आत्महत्या हो रही है, माफियाओं का राज है। जनता में कांग्रेस के बारे में परसेप्शन बन चुका है। 

बीजेपी, RSS के संस्कार राक्षसी प्रवृत्ति के : सुशील आनंद शुक्ला

अजय चंद्राकर के कांग्रेस को राक्षसों के बराबर बताने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, अजय चंद्राकर मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। राक्षसी संस्कृति के संस्कारों में पले बढ़े हैं। बीजेपी, RSS के संस्कार राक्षसी प्रवृत्ति के हैं। 

Tags:    

Similar News