मानसून सत्र से पहले कैबिनेट की एक और बैठक : सीएम हाउस में 12 जुलाई को होगी बैठक

Update: 2023-07-10 08:03 GMT

रायपुर। मानसून सत्र से पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट की एक और बैठक होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि, 12 जुलाई की शाम 6 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में कैबिनेट की बैठक होगी। यह भी कहा जा रहा है कि, इस बैठक में कई अहम विषयों पर फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार की ओर से मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी कैबिनेट की मुहर इसी दिन लग सकती है। अनियमित कर्मचारियों समेत अन्य सरकारी कर्मचारियों की मांगों पर भी कोई बड़ा निर्णय इसी दिन लिया जा सकता है।

Tags:    

Similar News