शराब पार्टी के दौरान हुई बहस तो कर दिया मर्डर : पुल के नीचे मिली लाश का राज खुला, 3 दोस्तों ने मिलकर की थी चौथे की हत्या... इनमें 1 नाबालिग भी
हत्या कर शव को लामनी पार्क में पुल के नीचे फेंक दिया गया था। मोनू और गोलू दोनों दोस्त थे। लेकिन, मोनू अक्सर गोलू को बुरा ही कहा करता था। तीन लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है, .... क्या है मामला, पढ़िए पूरी खबर...;
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने चौथे दोस्त को मार डाला। चारों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे, तभी उनके बीच किसी बात पर बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि, तीन ने मिलकर चौथे का गला घोंट दिया। सांसें चलते तक कैंची से शरीर पर कई बार हमला करते रहे। इसके बाद शव को पुल से नीचे फेंक दिया। इस घटना के 3 दिन बाद ही पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, हत्या कर शव को लामनी पार्क में पुल के नीचे फेंक दिया गया था। मोनू और गोलू दोनों दोस्त थे। लेकिन, मोनू अक्सर गोलू को बुरा ही कहा करता था। जिन तीन लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है, उसका मुख्य आरोपी मृतक का दोस्त है। पुलिस बताया कि, सतवंत सिंह उर्फ मोनू की हत्या उसके दोस्त नरविंदर बाजुआ उर्फ गोलू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की है।
पीते-पीते हो गई बहस
पता चला कि, कुछ दिन पहले गोलू अपने एक नाबालिग मित्र समेत दूसरे युवक को लेकर मोनू के साथ शहर में कहीं पार्टी मनाने गया। यहां भी शराब पीने के बाद दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद गोलू आवेश में आ गया और पहले उसने मोनू का गला घोंट दिया। गला घोंटने के बाद फिर एक कैंची से उस पर वार करते रहे। इस मारपीट में गोलू का साथ शिवा नाम के एक युवक और नाबालिग ने भी दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
CCTV से मिली मदद
जब मोनू की लाश मिली थी तब पुलिस के पास इस मामले में कोई क्लू नहीं था। इस कत्ल को सुलझाने में CCTV कैमरे और परपा पुलिस के मुखबिरों ने मदद की है। सबसे पहले परपा पुलिस को मुखबिरों ने ही मर्डर के संबंध में अहम सुराग दिए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच कर इस मामले को सुलझाया। आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।