रायपुर में पकड़ी गई सट्टा खेलाने की मशीन : एक साथ 20 सट्टा खेलने वाले जुड़ते थे, 12 गिरफ्तार, हजारों कैश, टीवी, प्रिंटर, दर्जनों मोबाइल जब्त

राजधानी पुलिस ने आईपीएल सट्टा में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नई जनरेशन की मशीन के साथ 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मशीन के जरिए एक साथ 20 लोगों को ऐड किया जा सकता है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-04-01 08:04 GMT

रायपुर। राजधानी पुलिस ने आईपीएल सट्टा में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नई जनरेशन की मशीन के साथ 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 7 आरोपी तेलीबांधा और 5 आरोपी आजाद चौक थाना क्षेत्र के हैं। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा और आजाद चौक थाना पुलिस ने आईपीएल में नई जनरेशन की मशीन से सट्टा खेलाते 12 सटोरियों को अरेस्ट किया है। इसमें 7 आरोपी तेलीबांधा और 5 आरोपी आजाद चौक थाना क्षेत्र के हैं।

बताया जा रहा है कि इस मशीन के जरिए एक साथ 20 लोगों को ऐड किया जा सकता है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी आईपीएल सट्टा के दौरान सक्रिय रहते हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 47 हजार रुपए कैश सहित 4 एलईडी टीवी, प्रिंटर मशीन, 69 मोबाइल और सट्टा मशीन बरामद किया है। देखिए वीडियो-



Tags:    

Similar News