अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में बड़ा हादसा : 1 मजदूर की मौत...आक्रोश में आए मजदूरों ने किया काम बंद...
नव निर्माणाधीन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। मजदूरों में प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।...पढ़े पूरी खबर;
देवेश साहू/बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्थित नव निर्माणाधीन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। यह निर्माण कार्य कुकुरडीह गांव में चल रहा है। इस घटना के बाद संयंत्र में कार्य करने वाले मजदूरों में प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।
बता दें, गुस्साएं मजदूरों ने धरना प्रदर्शन कर काम को बंद कर दिया है। मजदूरों की मांग है कि मृतक के परिवार को मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है। मृतक मजदूर का नाम श्रीकांत है और वो बिहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, इस घटना के बाद से प्रबंधन दिखाई नहीं दे रहा।