VIDEO: बड़ा हादसा- बाइक समेत पुल से नीचे गिरे दो युवक...

तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। बाइक में 2 लोग सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके में ही एक युवक की मौत हो गई है। वही दूसरा युवक घायल बताया जा रहा है। पढ़िये पूरी खबर-;

Update: 2022-01-08 06:45 GMT

कवर्धा। जिले से फिर एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। बाइक में 2 लोग सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके में ही एक युवक की मौत हो गई है। वही दूसरा युवक घायल बताया जा रहा है। मृतक का नाम इंद्रमण पटेल ग्राम मड़मड़ा निवासी बताया जा रहा है। और दूसरे का नाम पप्पू यादव। आस-पास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके में पहुंची पुलिस ने घायल को डायल 112 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा तरेगांव थाना के पचराही के पास का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखिये वीडियो- 


Tags:    

Similar News