CG News : उद्योगों से प्रापर्टी टैक्स वसूली के खिलाफ बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट ने नगर निगम और राज्य शासन को थमाया नोटिस

Update: 2023-11-23 07:40 GMT

संदीप करिहार/बिलासपुर- हाईकोर्ट ने उद्योगों से प्रापर्टी टैक्स वसूली के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। सुविधाएं दिए बिना टैक्स वसूली को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम से इस संदर्भ में दस्ताबेज मांगे हैं।

बता दें, बिलासपुर जिले में नगर निगम सीमा में शामिल औद्योगिक परिक्षेत्र के उद्योगों से प्रापर्टी टैक्स वसूली के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। उद्योगपतियों ने नगर निगम की सुविधा दिए बगैर टैक्स वसूलने के लिए नोटिस देकर चुनौती दी है। केस की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम को नोटिस जारी कर तलब किया है। इस दौरान हाईकोर्ट ने पूछा कि, किस आधार पर नगरीय निकाय ने टैक्स वसूलने का फैसला लिया है।

Tags:    

Similar News