BIG BREAKING:राजा-राजकुमारी से मुलाकात कर बोले सीएम भूपेश- हितों की रक्षा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे
दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के संपत्ति को लेकर राजघराने में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में यह मुलाकात कई मायनों में खास मानी जा रही है। विभा सिंह महल में हक जता रही है, वही देवव्रत सिंह की पत्नी होने के नाते संपत्ति पर मालिकाना हक बता रही है। ऐसे में राजा और राजकुमारी के सिर पर मुख्यमंत्री का हाथ होना बड़ी बात है। पढ़िए पूरी ख़बर..;
खैरागढ़: राजघराने में बढ़ते संपत्ति विवाद के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह और पुत्री राजकुमारी शताक्षी ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें संबल प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन एक अभिभावक के रूप में वह हमेशा उनके हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान उनकी पहली पत्नी पदमा सिंह भी मौजूद रहीं।
दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के संपत्ति को लेकर राजघराने में विवाद बढ़ता ही जा रही है। ऐसे में यह मुलाकात कई मायनों में खास मानी जा रही है। विभा सिंह महल में हक जता रही है, वही देवव्रत सिंह की पत्नी होने के नाते संपत्ति पर मालिकाना हक बता रही है। ऐसे में राजा और राजकुमारी के सिर पर मुख्यमंत्री का हाथ होना बड़ी बात है।
क्योंकि आने वाले दिनों में खैरागढ़ में उपचुनाव होने है। ऐसे में यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टिकोण भी अहम माना जा रहा है। पदमा सिंह को कांग्रेस की ओर से कैंडिडेट के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इसे लेकर पैलेस और कांग्रेस की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।