अबूझमाड़ में बड़ा आंदोलन : प्रदेश सरकार के खिलाफ दंडकारण्य संयुक्त संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा, कई मंच के हजारों लोग जुटे, दिया अल्टीमेटम

जिले में दंडकारण्य संयुक्त संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। जिले के भैरमगढ़ में चल रहे इस बड़े आंदोलन में अबूझमाड़ से लेकर विभिन्न इलाकों के सैकड़ों आदवासी एकजुट हुए हैं। यहां के बाजार स्थल में अलग अलग समाज के पदाधिकारी बैठक का नेतृत्व कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-03-15 10:05 GMT

 गणेश मिश्रा - बीजापुर। प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दंडकारण्य संयुक्त संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। जिले के भैरमगढ़ में चल रहे इस बड़े आंदोलन में अबूझमाड़ से लेकर विभिन्न इलाकों के सैकड़ों आदवासी एकजुट हुए हैं। यहां के बाजार स्थल में अलग अलग समाज के पदाधिकारी बैठक का नेतृत्व कर रहे हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बैठक स्थल को छाबनी में तब्दील कर दिया है।

कई मंच के नेता हुए एकजुट

बैठक में दंडकारण्य संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी, आदिवासियों के अधिकारों के दमन का आरोप लगाया है। इस आंदोलन में कई मंच के नेता एकजुट हुए है। उल्लेखनीय है कि बीजापुर में पहली बार दण्डकारण्य संघर्ष समिति की दस्तक देखी गई है।

Delete Edit

बैठक में सिलगेर गोलीकांड और पेसा कानून के वादों को दोहराया

इस बड़ी बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि, सिलगेर गोलीकांड, पेसा कानून के वादों पर अमल नहीं हुआ तो, कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल होना पड़ेगा। सरकार के घोषणा पत्र नि:शर्त रिहाई, आरक्षण मुद्दे पर मंच सरकार के खिलाफ मुखर है। इस दौरान दंडकारण्य संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने सरकार पर रैली ना करने, संविधानिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है। देखिए वीडियो...

17 सूत्रीय मांगों के साथ सरकार को दिया अल्टीमेटम

बैठक के मौके पर मंच ने कहा कि कांग्रेस ने हमें ठगा है। इस दौरान दंडकारण्य संयुक्त संघर्ष समिति ने 17 सूत्रीय मांगों के साथ सरकार को अल्टीमेटम में दे डाला है। देखिए वीडियो...


Tags:    

Similar News