Big News: कमलनाथ के बाद बिसाहूलाल के विवादित बोल, विश्वनाथ पर पत्नी और रखैल सम्बंधी टिप्पणी की, जयप्रकाश को धमकी भी

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के इमरती देवी संबंधी एक बयान ने ना केवल कमलनाथ को बल्कि पूरी एमपी कांग्रेस को चौतरफा घेर रखा है। बीजेपी कांग्रेस के ऊपर हमलावर सा है। बीजेपी ने इस मुद्दे को दलित अस्मिता और नारी सम्मान से जोड़ते हुए कमलनाथ को जमकर घेरा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी विश्वनाथ सिंह कुंजाम पर पत्नी और रखैल संबंधी एक बयान देकर कांग्रेस को भी हमले का अवसर दे दिया है। बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को धमकी भी दे डाली है। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-10-19 13:12 GMT

अनूपपुर। एक तरह जहाँ आज कमलनाथ के एक बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है, वही अब भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी और रखैल सम्बंधित एक विवादित बयान दे दिया है। बिसाहूलाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिह कुंजाम ने अपने नामांकन शपथ पत्र में पत्नी संबंधी सही जानकारी छिपाई है।

अपने बयान में बिसाहुलाल सिंह ने कांग्रेस में रहते हुए अपने करीबी रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को चेतावनी देते हुए कहा है कि 3 तारीख के बाद जयप्रकाश अग्रवाल की दुर्गति कर दूंगा।

जयप्रकाश अग्रवाल बिसाहुलाल सिंह के करीबी थे और बिसाहुलाल सिंह के रहते लगातार 14 वर्षो से कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं।

Tags:    

Similar News