बड़ी ख़बर: छुरी के पास 400 केवी टावर का पैनल चोरी, टावर हुआ बेंड, बिजली आपूर्ति बाधित

प्रतिबंधित क्षेत्र की सूची में आने वाले अतिसंवेदनशील सहकारी उपक्रमों में चोरियां इतनी आसानी से कैसे हो जाती हैं। इसकी जांच ना जाने कब होगी। लेकिन इसी कड़ी में नया कांड अब ये हो गया की छुरी के पास 400 केवी टावर का पैनल चोरी हो जाने के कारण आज अचानक टावर कारण एक ओर झुक गया और गिरने की हालत में पहुंच गया। जिसके सुधार के लिए विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। पढ़िए बड़ी ख़बर...;

Update: 2022-01-03 07:11 GMT

अम्बिकापुर: कोरबा जिले के छुरी के पास 400 केवी का टावर बेंड हो जाने के कारण हसदेव ताप परियोजना से विद्युत आपूर्ति आज शाम से बाधित रहेगी। जिससे संभाग भर में करीब 24 घंटे तक बिजली की समस्या हो सकती है। संभाग मुख्यालय एवं जिला मुख्यालयों में आंशिक आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कर्मियों को टावर सुधार कार्य हेतु रवाना कर दिया गया है और कुछ देर में सुधार कार्य शुरू हो जाएगी।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छुरी के पास 400 केवी टावर का पैनल चोरी हो जाने के कारण आज अचानक कारण एक ओर झुक गया, और गिरने की संभावना है। जिसके सुधार के लिए विद्युत आपूर्ति बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खनन उद्योग को विद्युत की आपूर्ति जारी रहेगी। विद्युत आपूर्ति में ज्यादा संकट न हो इसके लिए मध्यप्रदेश से सप्लाई ली जाएगी।

Tags: