बड़ी ख़बर- सुबह से चल रही बीजापुर के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़- बीजापुर से बैकअप पार्टी रवाना

जिले के जंगलों में शुक्रवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। पिछले 1 घंटे से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में DRG का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे साथी जवान घटना स्थल से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना स्थल के लिए बीजापुर से बैकअप पार्टी को भी रवाना किया जा रहा है। पढ़िए बड़ी ख़बर...;

Update: 2021-11-26 06:52 GMT

बीजापुर: जिले के जंगलों में शुक्रवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। पिछले 1 घंटे से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में DRG का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे साथी जवान घटना स्थल से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना स्थल के लिए बीजापुर से बैकअप पार्टी को भी रवाना किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मद्देड़ के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों के बड़े लीडर मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह DRG के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जब जवान जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देखकर फायरिंग चालू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक जवान को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को भी काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल नेटवर्क नहीं होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Tags:    

Similar News