Big News : धान खरीदी केन्द्रों के 400 कर्मचारियों का इस्तीफा, देखिए धरना प्रदर्शन का वीडियो

छत्तीसगढ़ के किसानों से खरीदे गए धान का खरीदी केन्द्रों से समय पर उठाव नहीं हो पा रहा है। परिवहन न होने से नाराज कर्मचारियों ने आज धमतरी समेत कई जगहों पर धरना प्रदर्शन तो किया ही, कवर्धा में 400 कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे की बड़ी खबर भी आई है। पढ़िए विस्तार से-;

Update: 2021-06-21 12:34 GMT

कवर्धा। धान खरीदी केन्द्रों से धान का परिवहन समय पर न होने से आक्रोशित कवर्धा के 90 समिति प्रबंधकों सहित 400 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को त्याग पत्र सौंपा है। खरीदी केंद्रों से धान का परिवहन समय पर नही होने से हैं नाराज कर्मचारी धान पलटी करने बोरी और हमालों का व्यवस्था नही होने से भी परेशान हैं। जानकारी मिली है कि जिले के 90 धान खरीदी केंद्रों में करीब 05 लाख क्विंटल धान जाम है। इस्तीफा दे चुके कर्मचारियों का कहना है कि जब उनकी मांगें पूरी नहीं होंगीं, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। इसी तरह की एक खबर धमतरी से भी है।

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया है। वे भी सोसायटियों के धान के उठाव न हाने से नाराज हैं। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर धान का उठाव न होने से काफी नुकसान हो रहा है। मार्कफेड को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए धमतरी में यह प्रदर्शन किया गया। देखिए वीडियो- 


Tags:    

Similar News