बिरनपुर कांड : BJP के तुष्टीकरण के आरोप पर बोले CM- सभी आरोपियों को पकड़ा गया, घर जलाने और हत्या करने का अधिकार किसी को नहीं
BJP ने राज्य सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। BJP के आरोपों पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार तुष्टीकरण नहीं कर रही है। पढ़िए पूरी खबर...;
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा के बिरनपुर घटना का मामला पखवाड़े भर बाद फिर गरमाने लगा है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अनेक बीजेपी के नेता बिरनपुर पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिले। उनका दु:ख दर्द जाना। पीड़ित परिवार द्वारा सुनाई गई दास्ता पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया।
BJP के आरोपों पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि, राज्य सरकार तुष्टीकरण नहीं कर रही है। भुनेश्वर साहू के सभी आरोपियों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि, किसी को घर जलाएं जाने और हत्या करने का अधिकार नहीं है। आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 1 मई को सुनवाई मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हमें उम्मीद है आरक्षण के पक्ष में सुनवाई होगी। BJP शासित राज्यों के राजभवन में राजनीति नहीं होती। गैर BJP शासित राज्यों के राजभवन में राजनीति हो रही है।
पूर्व प्रांत प्रचारक राजेंद्रजी के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा- लोगों में भ्रम फैलाने कई बार ये अलग-अलग बयान देते हैं, ताकि लोगों में भ्रम बना रहे और जनता से साथ ना छूटे। ये भी बयान उनकी रणनीति का एक हिस्सा हो सकता है। यह सही है 15 साल भाजपा ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए काम नहीं किया।
BJP के लोग किसी की नहीं सुनते
दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर CM ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ यही दिक्कत है, वे किसी की नहीं सुनते। BJP के लोग इस मामले में कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं? सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही, जिन पहलवानों को प्रैक्टिस करना चाहिए, वह धरने पर बैठे हैं। देश के लिए यह दुर्भाग्य जनक है।