CG Election : भाजपा ने पूछा कौन सा कर्ज माफ होगा : चंद्राकर बोले-सीएम स्पष्ट करें, अल्पकालीन कर्ज, राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्ज, मध्यकालीन कर्ज, दीर्घकालिक कर्ज...

Update: 2023-10-23 11:07 GMT

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से किसानों पर ही दांव खेल दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज घोषणा कर दी है कि, सरकार बनते ही कांग्रेस एक बार फिर से किसानों का कर्ज माफ करेगी।

उधर इस घोषणा पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता अजय चंद्राकर(BJP leader Ajay Chandrakar) ने कहा है कि, भूपेश बघेल जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि, किसानों का कौन सा कर्जा माफ करेंगे। अल्पकालीन कर्ज, राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्ज, मध्यकालीन कर्ज, दीर्घकालिक कर्ज कौन सा कर्ज। पिछली बार कर्जा माफी बोलकर अल्पकालिक कर्ज माफ किया गया था, बाकी कर्ज माफ नहीं किया गया। इससे किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। श्री चंद्राकर ने पूछा कि, सीएम कर्ज माफी का मतलब क्या है पहले इसको स्पष्ट करें। उनहोंने कहा कि, सीएम बोलते कुछ हैं करते कुछ और हैं। इस बार कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है।

Tags:    

Similar News