BJP Press Conference : आदिवासी दिवस पर सियासत कर रही कांग्रेस- भाजपाई बोले- यह आदिवासियों के बलिदान को याद करने का दिन, गौरव का नहीं...
भाजपा ST मोर्चा के विकास मरकाम और प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेस की, कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि...पढ़े पूरी खबर;
रायपुर- विश्व आदिवासी दिवस (World Trible Day) के मौके पर भाजपा ST मोर्चा के विकास मरकाम और प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेस (Press Conference) की, कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, यह दिवस गौरव का दिन नहीं है। आज आदिवासियों के बलिदान को याद करने का दिन है। कांग्रेस इस दिन पर सियासत कर रही है। कांग्रेस किस बात के लिए गौरव का दिन मना रही है। यह गौरव का दिन हो ही नहीं सकता, क्योंकि स्थानीय भर्ती के आरक्षण को समाप्त करने का काम कांग्रेस ने किया है।
पेशा कानून को कमजोर किया गया...
भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, फर्जी जाति प्रमाण पत्रों से नौकरी करने वालों पर कार्यवाही नहीं की गई। तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुविधाएं पूरी तरह से खत्म कर दी गई। इतना कुछ होने के बावजूद कांग्रेस गौरव का दिन बनाना चाहती है। आज के दिन आदिवासी के साथ फिर से बर्बरता न हो...इसका संकल्प लेने के लिए बनाया जाता है।
हमारी सरकार ने बस्तर में शांति का महौल बनाया था...
ST मोर्चा के विकास मरकाम ने कहा कि, रमन सरकार ने बस्तर में शांति बहाली का काम किया है। आदिवासियों के हित में कई काम किए हैं। बस्तर में शिक्षा को आगे ले जाने के लिए एजुकेशन सिटी विकसित किया गया था। आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद देकर पूरे आदिवासी समाज का सम्मान किया गया था। कांग्रेस आदिवासियों के साथ खड़ी होने का ढोंग रचती है।
तेंदूपत्ता खरीदी में आई कमी...
भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस ने पांच सालों में तेंदूपत्ता खरीदी में कमी की है। आदिवासी बच्चों की मेधावी छात्रवृत्ति रोकने का काम किया गया। जनजाति मंत्रालय से मिलने वाली राशि का भी दुरुपयोग किया गया।