BJP State President : किरण देव बनाए गए छत्तीसगढ़ भाजपाध्यक्ष

Update: 2023-12-21 10:16 GMT

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)ने जगदलपुर विधायक किरण देव (Jagdalpur MLA Kiran Dev) को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस आशय का पत्र भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) के आदेश से जारी कर दिया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि, वर्तमान भाजपाध्यक्ष अरुण साव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बना दिया गया है। इसके बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि जल्द ही पार्टी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर देगी। इस पद के लिए नारायण चंदेल और धरमलाल कौशिक के नाम भी चर्चा में थे। लेकिन बस्तर को प्राथमिकता देते हुए पार्टी ने किरण देव को प्रदेश का नेतृत्व सौंपा है। उल्लेखनीय है कि, किरण देव पहले जगदलपुर नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्री देव कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी फोरम में जाने जाते हैं।




 


Tags:    

Similar News