घर के लिए भाजपा का प्रदर्शन : बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने किया रविंद्र चौबे के बंगले का घेराव, अग्रवाल बोले- छीन लिया गया 18 लाख लोगों का मकान
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भूपेश सरकार कंगाल है और गरीबों के साथ भूपेश सरकार पाप कर रही है। 18 लाख लोगों के मकान को छीन लिया गया है। और क्या कहा पढ़िए...;
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ मुद्दे को लेकर भाजपा ने बुधवार को बड़ा प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी रायपुर के अंबेडकर चौक से कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले का घेराव किया। मंत्री बंगले जाने वाले रास्ते में 3 जगह बेरिकेड्स लगाए गए थे। प्रदर्शनकारियों ने तीनों बेरिकेड्स तोड़ दिए और आक्रोशित होकर मंत्री बंगले की ओर बढ़े। भारी पुलिस बल की तैनाती किया गया था, लेकिन फिर भी पुलिस प्रदर्शनकारियों को नहीं रोक पाई।
गरीबों के सपनों को चकनाचूर करने का काम कर रही सरकार
इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भूपेश सरकार कंगाल है और गरीबों के साथ भूपेश सरकार पाप कर रही है। 18 लाख लोगों के मकान को छीन लिया गया है। उसके विरोध में हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं। गरीबों का सपना होता है, उनके सपनों को चकनाचूर करने का काम भूपेश बघेल कर रहे हैं। ग्रामीण आवास मंत्री का घेराव कर रहे हैं, पूरे प्रदेश में चल रहा है। आगे भी चलता रहेगा। पूरी जनता हमारे साथ आई है, जिन गरीबों को जगह नहीं मिल रहा है, वह भी आएंगे।