भाजयुमो कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, 2 पेज के सुसाइडल की जांच में जुटी दुर्ग पुलिस
छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े एक शख़्स ने 2 पेज का सुसाइडल नोट लिखकर आत्महत्या कर ली है। पढ़िए पूरी खबर-;
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक का नाम गोपाल सिंह राजपूत बताया जा रहा है। मृतक पिछले कार्यकाल में भाजयुमो का जिला कार्यकारिणी में सदस्य था। मौके से पुलिस ने 2 पेज ला सुसाइडल नोट जब्त किया है। दुर्ग शहरके मोहन नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।