दो पक्षों में खून-खच्चर : एक-दूसरे को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे, घंटेभर लाठी-सब्बल चलने के बाद दोनो पक्षों से 13 घायल

गांव की सड़क के बीचोबीच दो पक्ष घंटेभर तक लड़ते रहे। इस कदर लाठियां चल रही थीं कि समझ में नहीं आ रहा था कि कौन किस पक्ष से लड़ रहा है और किस पक्ष का आदमी मार खा रहा है। सूचना मिलने पर पिपरिया थाने की पुलिस पहुंची और झगड़ा शांत हुआ तक समझ में आया कि मारपीट में 13 लोग घायल हो गए हैं। कहां का है मामला, और किस बात हुआ खूनी संघर्ष... पढ़िए...;

Update: 2022-07-11 13:05 GMT

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील जिले कवर्धा में सोमवार की अलसुबह ही दो पक्षों में भयानक खूनी संघर्ष हुआ। गांव की सड़क के बीचोबीच दो पक्ष घंटेभर तक लड़ते रहे। इस कदर लाठियां चल रही थीं कि समझ में नहीं आ रहा था कि कौन किस पक्ष से लड़ रहा है और किस पक्ष का आदमी मार खा रहा है। सूचना मिलने पर पिपरिया थाने की पुलिस पहुंची और झगड़ा शांत हुआ तक समझ में आया कि मारपीट में 13 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 8 सीरियस इंजरी बताई जा रही है। घायलों में एक पक्ष से 8 और दूसरे पक्ष से 5 लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में आने वाले धरमपुरा गांव का यह मामला है। यहां दो पक्षों के बीच सुबह करीब 6 बजे ही मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गांव की सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हथियारों से उपद्रव होता देख लोग दहशत में आकर घरों में दुबके रहे। बताया जा रहा है कि गांव में गाय चराने और गोठान बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गाय और गोठान को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ है। दोनों परिवारों में पहले भी विवाद होता रहा है। दोनों पक्षों से मामला दर्ज किया गया है। स्थिति ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी।






 


Tags:    

Similar News