बिलासपुर में मिली अज्ञात युवक की ख़ून-सनी लाश, लूटपाट या रंजिश जांच का विषय

अगर ये लूटपाट थी तो बहुत ही चिंता का विषय है की औद्योगिक छेत्र में आए हुए किसी मजदूर या ट्रकों के ड्राइवर हेल्पर के साथ इस तरह की वारदात हो जाए। और मामला शुन्य में ही रह जाए। अज्ञात लाश गुमनाम रह जाए, सवाल तो पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी उठेंगे ही, जो पुलिस जुआ खेलते जुआरियों और अवैध शराब के व्यापारियों के लिए अपने मुखबिर तंत्र पे इतराती फिरती है। उनके वही मुखबिर लूटपाट और हत्या की सूचनाएं कभी नहीं दे पाते, पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2021-12-29 08:44 GMT

बिलासपुर: बुधवार सुबह सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र में युवक की खून से लथपथ लाश मिली। उसकी हत्या पत्थर से सिर में वार कर करने की आशंका जताई जा रही है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना के संबंध में CSP स्नेहिल साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने युवक के रक्त रंजित को शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वारदात सिरगिट्टीज थाना क्षेत्र की है।

हत्या की खबर मिलते ही TI फैजूल शाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर दूसरे प्रदेशों के लोगों का भी आना जाना लगा रहता है। लिहाजा, पुलिस बाहर से आकर रहने वाले मजदूरों से भी जानकारी जुटा रही है। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। युवक की उम्र 30 से 35 साल आंकी जा रही है। वह जींस व हुडीज पहना है। घटनास्थल व आसपास बारीकी से जांच की जा रही है। शव के पास ही खून से सने पत्थर मिला है। पुलिस को शक है कि युवक के सिर में पत्थर से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जांच के लिए डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।




 


 






Tags:    

Similar News