BREAKING : कोंडागांव में ITBP जवान ने खुद को मारी गोली, गश्त के दौरान ख़ुदकुशी

जवान एरिया डोमिनेशन में निकले थे, इस दौरान यह घटना हुई है। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2021-02-12 10:28 GMT

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान एरिया डोमिनेशन में निकले थे इस दौरान यह घटना हुई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया?

घटना कोण्डागांव जिले के उरन्दाबेड़ा बढ़गई-भोंगापाल के जंगलों की है, जहां गश्त के दौरान आईटीबीपी 29वीं बटालियन के जवान ने खुद को राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जवान ने जंगल में अपने हथियार से खुद को गोली मार ली। जवान उरांदाबेड़ा कैंप से एरिया डोमिनेशन में निकले थे। मृतक जवान का नाम मोनू सिंह बताया जा रहा है, जो सहारनपुर उत्तरप्रदेश के निवासी थे। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना की पुष्टि की है।

मोनू सिंह ने ख़ुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिऐ फरसगांव लाया गया है, जहां से उसे उसके गृहग्राम के लिए भेजा जायेगा।

Tags:    

Similar News