मोहब्बत की आग ने दूल्हे की ली जान: होम थियेटर ब्लास्ट में दुल्हन का प्रेमी गिरफ्तार, सुतली बम भरकर दिया था तोहफा

प्यार, मोहब्बत की इस कहानी ने दूल्हे और उसके 2 भाइयों की जान ले ली और परिवार के कई लोग घायल हो गए...पढ़े पूरी खबर;

Update: 2023-04-05 04:31 GMT

कवर्धा। जिले के रेंगाखार थाना क्षेत्र में हुए होम थिएटर ब्लास्ट ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने दुल्हन के प्रेमी को हिरासत में लिया है। यानी दुल्हन का प्रेमी इस घटना का मास्टर माइड निकला, प्यार, मोहब्बत की इस कहानी ने दूल्हे और उसके 2 भाइयों की जान ले ली और परिवार के कई लोग घायल हो गए। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस के सामने दुल्हन के प्रेमी सरजू मरकाम ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। बता दें, आरोपी एमपी के बालाघाट जिले के छपला गांव का रहने वाला है।

30 मार्च को क्या हुआ था ?

शादी की पहली रात को प्रेमी सरजू का दूल्हे के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था। तभी से प्रेमी सरजू ने दूल्हे से बदला लेने का मन बना लिया था। आरोपी ने होम थियेटर के अंदर सुतली बम रख दिया था। जिसके बद इस होम थियेटर को दूल्हा-दुल्हन को मायके की तरफ से गिफ्ट कर दिया गया था।

जानें पूरा मामला क्या है...

दरअसल, दूल्हे की बारात मध्यप्रदेश के अंजना गांव से आई थी। शादी के बाद अक्सर दूल्हा-दुल्हन को तोफहा दिया जाता है, इसलिए दुल्हन के मायके से दहेज में मिला सामान दूल्हे के परिवार वाले देख रहे थे। तभी उन्होंने होम थियेटर खोल कर देखा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस होम थियेटर को वो देखने जा रहे वही उनकी जान ले लेगा। इस घटना के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इसके पीछे नक्सलियों का हाथ हैं। बीजेपी के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने तो पुलिस प्रशासन पर सच्चाई छुपाने का आरोप लगाया था। लेकिन जब आरोपी सरजू मरकाम ने पुलिस के बार-बार पूछने पर सच उबल दिया, तब जाकर पता चला कि कहानी में अभी ट्विस्ट बाकी है। होम थिएटर फटने के बाद दूल्हे समेत 2 भाइयों की मौत हो गई थी। इसके अलावा परिवार के डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग घायल हुए हैं। चमारी गांव में रहने वाले हेमेंद्र मेरावी की 2 दिन पहले अंजना गांव में शादी हुई थी।

Tags:    

Similar News