कांकेर में BSF जवान ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या...
BSF के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जवान ने सुबह 6 बजे बैरक में खुद को गोली मार ली। जवान ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है।;
कांकेर। कांकेर में BSF के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जवान ने सुबह 6 बजे बैरक में खुद को गोली मार ली। जवान ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। कांकेर SP शलभ कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना कोयलीबेड़ा के कामटेडा कैंप की है। जवान उज्जवल नंदी BSF की 30वीं बटालियन का था। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। जवान का शव जमीन पर पड़ा औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उज्जवल नंदी ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंचे जवानों ने इस बात की सूचना अफसरों को दी साथ ही कोयलीबेड़ा थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की जा रही है।