CG Assembly Winter Session : चंद्राकर बोले-हमारा बजट मोदी की गारंटी वाला, एटीएम वाला नहीं... न्याय योजना केवल हाईकमान तक पहुंची

कांग्रेस सरकार ने सिंचाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। केवल धान धान और धान का ही राग आलापते रहे। भगवान राम की मूर्ति के नाम पर इन्होंने पैसा खाने का काम किया है। कांग्रेस सरकार कट्टर भ्रष्टाचारी सरकार थी। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-12-21 08:17 GMT

रायपुर। अनुपूरक बजट (supplementary budget)पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की ओर से बोलते हुए कुरूद विधायक अजय चंद्राकर (Kurud MLA Ajay Chandrakar) ने कहा- कांग्रेस (Congress)के 5 साल के बजट और हमारे बजट में बेहद अंतर है। हमारा बजट मोदी जी की गारंटी का बजट है। लेकिन इनका बजट होता था एटीएम का बजट। आपकी न्याय योजना केवल हाइकमान तक पहुंची है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि, 25 तारीख को छुट्टी नहीं रहेगी, 25 तारीख को हम दो साल का बोनस देंगे। महतारी वंदन योजना पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार आपको किसने दिया। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है, इसे भाजपा ने महसूस किया है और हम यह भी देखेंगे कि, पूरी तरह कितने विवाहित हैं और कितने अविवाहित हैं। कांग्रेस की आदत है गरीबों का मजाक बनाने की। श्री चंद्राकर ने कहा कि, अब प्रदेश में 18 लाख मकान बनेंगे, सीएम विष्णु देव साय ने ये काम किया है। निर्धारित समय में पूरी गुणवत्ता के साथ सभी गरीबों को उनका आवास मिलेगा। अजय चंद्राकर ने कहा कि, इस योजना का सोशल आडिट किया जायेगा।

कांग्रेस सरकार कट्टर भ्रष्टाचारी सरकार थी

श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार ने सिंचाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। केवल धान धान और धान का ही राग आलापते रहे। भगवान राम की मूर्ति के नाम पर इन्होंने पैसा खाने का काम किया है। कांग्रेस सरकार कट्टर भ्रष्टाचारी सरकार थी।

Tags:    

Similar News