CG Election : दूसरे चरण के मतदान से पहले कुमारी सैलजा ने कहा- डॉ. रमन की सीट खतरे में...हमारा 75 का आंकड़ा...
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का कहना है कि, इस बार 75 का आंकड़ा रहेगा। पहले चरण के चुनाव के बाद समझ आ गया है कि, इस बार फिर से भाजपा की हार तय है...पढ़े पूरी खबर;
रायपुर- दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस हो या भाजपा अपने-अपने वादों को पूरा करने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा चुनाव जीतने का दावा भी किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा (Kumari Selja) का कहना है कि, इस बार 75 का आंकड़ा रहेगा। पहले चरण के चुनाव के बाद समझ आ गया है कि, इस बार फिर से भाजपा की हार तय है।
डॉ. रमन अपनी सीट से हारेंगे...
कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि, डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) अपनी सीट से हार रहे हैं। हम जमीनी हकीकत तक पहुंच गए हैं। इसलिए जनता हम पर भरोसा करती है। हम अपने काम के बलबूते चुनावी मैदान में उतरे हैं।
40 लाख लोगों को गरीबी से किया दूर...
कुमारी सैलाजा (Kumari Selja) ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल गई है। हमने पांच सालों में 40 लाख लोगों को गरीबी रेखा से दूर किया है। भूपेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त किया है। हम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं। महिलाओं को 15 हजार रुपए सालाना दिया जाएगा।