CG Election : बीजेपी ने चुनावी एंथम किया लॉन्च... एग्रेसिव अग्रवाल बोले- इन्हें...सनातन क्या है समझाना चाहता हूं...
छत्तीसगढ़ी संस्कृति और कला को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने चुनाव अभियान का एंथम लॉन्च किया है। यह एंथन साहित्य और मनोरंजन से भरपूर है...पढ़े पूरी खबर;
रायपुर- छत्तीसगढ़ी संस्कृति और कला को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने चुनाव अभियान का एंथम लॉन्च किया है। यह एंथन साहित्य और मनोरंजन से भरपूर है। एंथम छत्तीसगढ़ी, गोंडी और हल्बी बोली में तैयार किया है। पूर्व सीएम डॉ. सीएम रमन सिंह (Dr. Raman Singh), सह प्रभारी नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने यह एंथम लॉन्च किया है। यह कार्यक्रम बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार की विफलता पर वीडियो भी जारी किया है। एंथम लॉन्चिंग के वक्त पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राज्य के निर्माता अटल को याद किया और कहा कि, हम अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने में लगे हुए हैं, हमने ही छत्तीसगढ़ बनाया है, हम ही इसे संवारेंगें...
धर्मांतरण को लेकर आक्रोश है- बृजमोहन
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal) ने एंथम लॉन्चिंग के दौरान कहा कि, आज पूरे छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर में धर्मांतरण को लेकर आक्रोश है। विकास ठप्प है, जो नक्सलवाद सीमाओं तक सिमट गया था वो पूरे बस्तर में फैल गया है। 5 साल में हुए भ्रष्टाचार पर तो पूरा पुराण लिखा जा सकता है। जनता भाजपा को जिताने के लिए मतदान का इंतजार कर रही है। हमारे समय में रायपुर महानगर बनने की ओर अग्रसर था। आज रायपुर धूलपुर, गड्ढापुर अपराध का गढ़ बन गया है। साथ ही कहा कि, युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। उससे पूरे प्रदेश में जागरण का माहौल बना हुआ है।
भ्रष्टाचार करने वालों को जेल में डालना होगा...
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal) ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा की गारंटी है, भ्रष्टाचार करने वालों को जेल में डालना है। महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित को ध्यान में रखना है। रायपुर को धूल, गड्ढे और अंधेरे से दूर रखना है।
सनातन सत्य है...
सीएम बघेल (CM Bhupesh Baghel) के सनातन वाले बयान को लेकर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal) ने कहा कि, सनातन क्या है समझाना चाहता हूं। झूठे बेर खाना सनातन है, पैर धोना सनातन है। सनातन सत्य है और सनातन को अपनाया जा सकता है। सनातन कांग्रेस का भ्रष्टाचार नहीं है। कमजोर लोगों की सेवा करना सनातन है। सनातन शराब घोटाला नहीं है और धान, चावल घोटाला भी नहीं है। समाज के सबसे नीचे और पीछे व्यक्ति की सेवा करना सनातन है।
कांग्रेस का कोई नेता बचेगा नहीं...
बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal) और अरुण साव (Arun Sao) के साथ झगड़े का वीडियो वायरल होने को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, सबका वीडियो हमारे पास है। इन्होंने तो फर्जी बनाया है, हमारे पास ओरिजिनल है। वहीं कांग्रेस के मोबाइल हैक करने के आरोप को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार निजता का हनन कर रही है। टीएस सिंहदेव अपनी ही सरकार से परेशान हैं। क्योंकि TS सिंहदेव को सोशल मीडिया ने नजरबंद कर दिया है।
कांग्रेस की वजह से यह सपना टूट गया- नितिन
भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने एंथम बनाने वाली पूरी टीम को बधाई दी, इसके बाद कहा कि, मेरा ये मानना हैं, छत्तीसगढ़ के विकास का सपना अटल जी ने देखा था। कांग्रेस की सरकार की वजह से यह सपना टूट गया। बस्तर में मायूसी है, हमने सरकार को सभी मुद्दों पर घेरा था। सरकार तिलमिला गई है, घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की आवाज सुनाई देगी।