CG Election : इस जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा...कहा- अब हम काम नहीं कर सकते...

भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखित त्यागपत्र में कहा गया है कि...पढ़े पूरी खबर;

Update: 2023-08-20 10:04 GMT

एनिश पुरी गोस्वामी/मोहला- भाजपा के टिकट वितरण से नाराज मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखित त्यागपत्र (Resignation Letter) में कहा गया है कि, भाजपा प्रत्याशी संजीव शाह बाहरी हैं।

बता दें, टिकट वितरण से नाराज इस्तीफा देने वालों में भाजपा जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला युवा मोर्चा के मंत्री, किसान मोर्चा के मंत्री समेत 20 से ज्यादा पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और सरपंच शामिल है। जिला मंत्री नम्रता सिंह ने भी इस्तीफा सौंप दिया है।

Delete Edit


Tags:    

Similar News