CG Election : खड़गे का रायगढ़ दौरा...'भरोसे के सम्मेलन' में होंगे शामिल...

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे आज 'भरोसे के सम्मेलन' में शामिल होने वाले है।...पढ़े पूरी खबर;

Update: 2023-10-04 04:33 GMT

रायपुर- कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे आज 'भरोसे के सम्मेलन' में शामिल होने वाले है। सुबह 11.30 बजे जिंदल एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे लगभग 1 बजे तक कोडातराई पहुंच जाएंगे। यहां पहुंचकर आम जनता को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.50 पर जिंदल एयरस्ट्रिप से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दें भरोसे के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel), मंत्री TS सिंहदेव (TS Singhdeo) और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) समेत कई पदाधिकारी और विधायकगण शामिल होंगे।

जानें पूरा कार्यक्रम...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 11 बजे दिल्ली से निकलेंगे। वहीं दोपहर 12:30 बजे रायगढ़ एयर स्ट्रिप पर लैंड करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से कोंड़ातराई के लिए रवाना होंगे। कोंड़ातराई में दोपहर 1 बजे से साढ़े 3 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद खड़गे हेलीकॉप्टकर से रायगढ़ एयर स्ट्रिप लौटेंगे और वहां से साढ़े 5 बजे दिल्लीे के लिए रवाना होंगे।

Tags:    

Similar News