CG Election : इस विधानसभा में पिछले दो रिकार्ड तोड़कर रचा नया कीर्तिमान, 90 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान
हाई प्रोफाइल सीट और राजनीतिक जागरूकता के लिए पहचाने जाने वाले कुरुद विधानसभा की जनता ने इस बार फिर से अपने पिछले दो मतदान को रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 90.17 प्रतिशत मतदान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है...पढ़े पूरी खबर;
यशवंत गंजीर/कुरुद- प्रदेश के हाई प्रोफाइल सीट और राजनीतिक जागरूकता के लिए पहचाने जाने वाले कुरुद विधानसभा की जनता ने इस बार फिर से अपने पिछले दो मतदान को रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 90.17 प्रतिशत मतदान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसका श्रेय यहां की जनता और घरों से निकालकर पोलिंग बूथ तक ले जाने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जाता है।
शुक्रवार को विधानसभा 2023 के लिए हुए द्वितीय चरण के मतदान में कुरूद विधानसभा के कुल मतदाता संख्या 208655 जिसमें 104465 पुरूष और 104188 महिला मतदाता है। थर्ड जेंडर के दो मतदाता हैं। भारी उत्साह के साथ इस विधानसभा के 94437 पुरूष और 93698 महिला मतदाता, थर्ड जेंडर के 1 मतदाता ने मतदान किया। इस प्रकार 188136 मतदाताओं ने कुल 90.17% मतदान किया।
यहां पर हुआ 98 प्रतिशत मतदान...
कुरूद विधानसभा ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मतदान का रिकार्ड दर्ज करवाकर खूब वाहवाही बटोरी, वैसे ही कुरूद विधानसभा अंतर्गत आने वाले बूथ क्रमांक 57 भैंसबोड़ में सर्वाधिक 98.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। उमरदा 96.4, परखंदा 96 प्रतिशत, चंद्रसुर 95.8, नवागांव 95/ नहरडीह 95.6, सौंगा 95, जरवायडीह 95.1, दर्रा 95.7, गुदगुदा 96.2, कठौली 95.1, जुगदेही 95.5, कचना 95.3, 95.7 प्रतिशत मत पड़ा। जबकि पूरे विधानसभा में सबसे कम मतदान बूथ क्रमांक 168 संजय नगर कुरुद शहर में 66.6 प्रतिशत मतदान हुआ है।
रिकार्ड तोड़कर रचा नया कीर्तिमान...
उल्लेखनीय है कि, कुरूद विधानसभा सन 57 में 2013 के चुनाव में 88 प्रतिशत मतदान कर प्रदेश में प्रथम स्थान बनाया था। 2018 के चुनाव में अपने ही पुराना रिकार्ड को तोड़ते हुए प्रदेश में 88.99 प्रतिशत मतदान कर फिर नया रिकॉर्ड दर्ज किया था। इस बार फिर से अपना पिछले दो विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मतदान करने के कीर्तिमान को तोड़कर नया रिकॉर्ड के साथ नया कीर्तिमान स्थापित करते हुये पूरे प्रदेश में 90.17 प्रतिशत मतदान के साथ अव्वल स्थान बनाया है।