CG Election : पीएम मुंगेली में कर रहे आमसभा...कहा- भाजपा ने बनाया...भाजपा ही सवारेगी…
रायपुर- दूसरे चरण के मतदान से कुछ दिन पहले पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे इस वक्त मुंगेली में आमसभा को संबोधित कर रहे हैं।
पीएम मोदी (PM Modi) ने मुंगेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर वार किया और कहा कि, भाजपा ने बनाया और भाजपा ही सवारेगी, हमारी सरकार बनते ही नौजवानों के सपने पूरे होंगे, महतरी बहनों का जीवन आसान होगा, भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी...ये भाजपा की गारंटी है...
दिल्ली के नेताओं को खरीदा...
पीएम (PM Modi) ने कहा कि, ढाई-ढाई साल का एग्रीमेंट हुआ, लेकिन पहले ढाई साल में सीएम ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से लूटा है। ढ़ाई साल जब पूरे हो गए तो दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया गया। इतनी बड़ी वादाखिलाफी होने के बाद जनता जान गई है कि, हमारे लिए कांग्रेस कुछ नहीं करेगी, कांग्रेस जनता के ज्ञान को कम आंकती है। इसलिए झूठे वादों का खेल खेलती है।
508 करोड़ का घोटाला...
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने महादेव सट्टेबाजी को लेकर कहा कि, 508 करोड़ के करीब पकड़ा गया है। जिसकी वजह से सीएम के करीबी जेल में बंद है। कांग्रेस के बाकी नेताओं और सीएम को कितना मिला, इसकी जानकारी दें...साथ ही कहा कि, विधानसभा में टिकट को लेकर ऑडियो सामने आ रहे हैं। टिकट बेचने का खेल यहां पर चल रहा है।
शराब बंदी का वादा कर भूल गए...
पीएम मोदी (PM Modi) ने महिलाओं से शराब बंदी के वादे को लेकर कहा कि, बड़े-बड़े भाषण देकर महिलाओं की आंखों में धूल झोंक दी गई, शराब बंदी करने की जगह घर-घर तक शराब की डिलेवारी करवाई गई।
मोदी की गांरटी है...
पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने पहले भाषण को याद दिलाते हुए कहा कि, मैंने आपको भाजपा की सरकार बनने का निमंत्रण दिया था। आपसे कुछ मांगने नहीं आया था, बस आपको निमंत्रण देने आया था। जो संकल्प पत्र हमने दिया, उसकी पूरी गांरटी है। मोदी की गांरटी का मतलब होता है, पूरा होने की गांरटी...
ओबीसी समाज को गाली दी...
पीएम (PM Modi) ने कहा कि, मोदी के नाम पर ओबीसी समाज को गाली दे रहे हैं। अदालत के कहने पर भी माफी नहीं मांग रहे, ये कांग्रेस ही है...जिसने बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस ने आदिवासी को आगे नहीं आने दिया, लेकिन भाजपा ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का मौका दिया। छत्तीसगढ़ का किसान परेशान है तो कांग्रेस गुनहगार है। डॉक्टरों की कमी से लोग परेशान हैं तो कांग्रेस की वजह से है। 50 साल पहले गरीबी हटाने का नारा दिया था। लेकिन अब तक पूरा नहीं कर पाए, इसका मतलब आप समझ सकते हैं कि नए-नए वादे कैसे पूरा करेंगे।