CG Election : पीएम मोदी की कांकेर में दो, दुर्ग में चार को आमसभा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP national president JP Nadda)शनिवार रात को रायपुर पहुंच गए हैं। उनकी रविवार को दो सभाएं ठेलकाडीह (Thelkadih)और पंडरिया में होंगी। इसी के साथ तीन रोड शो भी होंगे। पढ़िए पूरी खबर ...;
- आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की दो सभाएं और तीन रोड शो
रायपुर। विधानसभा चुनाव(assembly elections) के पहले चरण से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)की दो सभाएं तय हो गई हैं। पहली सभा दो नवंबर को कांकेर(Kanker) और दूसरी चार नवंबर को दुर्ग (Durg)में होगी। इसके बाद दूसरे चरण के मतदान से पहले भी प्रधानमंत्री की कम से कम से तीन से चार सभाएं होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP national president JP Nadda)शनिवार रात को रायपुर पहुंच गए हैं। उनकी रविवार को दो सभाएं ठेलकाडीह (Thelkadih)और पंडरिया में होंगी। इसी के साथ तीन रोड शो भी होंगे।
राजधानी रायपुर में 30 अक्टूबर को नामांकन रैली में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे। इसके पहले उनकी सभा भी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो बड़ी सभाएं तय की गई हैं। पहली सभा कांकेर में होगी। इसमें बस्तर संभाग के ज्यादातर प्रत्याशी शामिल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को कांकेर में बैठक भी हुई। दूसरी बड़ी सभा दुर्ग में होगी। इस सभा में दुर्ग संभाग के सभी भाजपा प्रत्याशी शामिल होंगे।
नड्डा के आज तीन रोड शो भी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को यहां पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने रायपुर ग्रामीण की बैठक ली। अब रविवार को सबसे पहले सुबह 9 से 11 बजे तक ठाकरे परिसर में बैठक लेंगे। इसके बाद रायपुर के अमलीडीह में भाजपा के कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकाडीह गांव जाएंगे और वहां पर आमसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के बाद उनका खैरागढ़ में 25 किलोमीटर का बड़ा रोड शो होगा। इसके बाद छुईखदान में 12 किलोमीटर का रोड शो और फिर गंडई में 20 किलोमीटर का रोड शो होगा। अंत में शाम को चार बजे पंडरिया में उनकी आमसभा होगी। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से रायपुर आकर विशेष विमान से केरल जाएंगे।
फडणवीस की कल रायपुर में सभा
राजधानी रायपुर की चारों विधानसभाओं के प्रत्याशी 30 अक्टूबर को एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन रैली से पहले होने वाली आम सभा के लिए पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम तय किया गया था, लेकिन अब उनके स्थान पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आएंगे।