CG Election : राजधानी पहुंचकर प्रदेश प्रभारी बोले- सरकार ने जनता की पीठ पर छुरा घोपने का किया काम...
सह प्रभारी नितिन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, अपने कुकर्मों के कारण ये सरकार गिरने वाली है। हम तो चुनाव की तैयारी साल भर करते है।...पढ़े पूरी खबर;
रायपुर- चुनावी रणनीति को तैयार करने के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं का लगातार छग का दौरा जारी है। आज बीजेपी 21 प्रत्याशियों की बैठक ले रही है। जिसमें शामिल होने के लिए सह प्रभारी नितिन नबीन (Nitin Nabin) राजधानी के दौरे पर हैं। साथ ही प्रदेश प्रभारी ओम माथुर (OM Mathur) भी बैठक में शामिल हुए हैं।
कुकर्मों के कारण ये सरकार गिरेगी...
सह प्रभारी नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, अपने कुकर्मों के कारण ये सरकार गिरने वाली है। हम तो चुनाव की तैयारी साल भर करते है। हमारे कार्यकर्ता अपने काम में लगे हुए हैं।
सरकार ने लोगों को ठगा...
सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास (Dharmaguru Baldas) के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर सह प्रभारी नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने कहा कि, 5 सालों में भूपेश सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है। बड़े-बड़े वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई इन्होंने जनता के पीठ में छुरा घोपने का काम किया है। चाहे किसान, मजदूर हो या आम जनता, हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। समाज में आक्रोश साफ-साफ दिखाई देता है। इसी आक्रोश की वजह से समाज के लोग बीजेपी से जुड़ना चाहते हैं।
बड़े नेताओं की कांग्रेस में स्थिति ठीक नहीं...
CSIDC अध्यक्ष और आदिवासी समाज के नेता नंदकुमार साय (Nandkumar Sai) के दावेदारी को लेकर सह प्रभारी नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने कहा कि, उनको भाजपा ने सम्मान दिया है। कांग्रेस में बड़े नेताओं की क्या स्थिति है, उन्हें दिख ही रहा होगा। क्योंकि उन्हें आवेदन देना पड़ रहा है। भाजपा में तो उन्हे आवेदन देने की भी जरूरत नहीं पड़ती थी।
हम उनका स्वागत करते हैं...
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सह प्रभारी नितिन ने कहा कि, हम उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हैं। हम चाहते वे जल्द यहां पर आए। क्योंकि वे जितना जल्दी आएंगे छत्तीसगढ़ में उल्टी गिनती उतनी तेजी से शुरू होगी।