CG Election : सिहावा में त्रिकोणीय मुकाबला

मगरलोड विकासखंड कांग्रेस (Congress)का गढ़ माना जाता है। अब तक भाजपा दो बार चुनाव जीती है। इस विधानसभा में सिहावा, नगरी क्षेत्र से ही विधायक चुने जाते हैं। इस बार सिहावा से ही ताल्लुक रखने वाले भाजपा से पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, कांग्रेस से पूर्व विधायक अंबिका मरकाम को टिकट दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-11-11 06:38 GMT

सुरेश साहू - मगरलोड। धमतरी जिला (Dhamtari district) तीन विधानसभा (assembly)में बंटा हुआ है। जिले का सिहावा विधानसभा (Sihawa assembly)क्षेत्र क्रमांक 56 आदिवासी बाहुल्य के कारण आरक्षित है। सिहावा विधानसभा में नगरी और मगरलोड (Magarlod) विकासखंड शामिल है। मगरलोड विकासखंड कांग्रेस (Congress)का गढ़ माना जाता है। अब तक भाजपा दो बार चुनाव जीती है। इस विधानसभा में सिहावा, नगरी क्षेत्र से ही विधायक चुने जाते हैं। इस बार सिहावा से ही ताल्लुक रखने वाले भाजपा से पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, कांग्रेस से पूर्व विधायक अंबिका मरकाम को टिकट दिया गया है। किन्तु हमर राज पार्टी से सिहावा, नगरी आदिवासी क्षेत्र में सामाजिक ओहदे पद पर आसीन एवं आरईएस विभाग से सेवानिवृत्त ईई जीवराखन लाल मरई के प्रत्याशी बनने से भाजपा, कांग्रेस का गणित गड़बड़ा गया है। सिहावा विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला जोरों पर है।

मुद्दे गायब, घोषणा पत्र हावी

भाजपा प्रधानमंत्री की गारंटी घोषणा पर और कांग्रेस मुख्यमंत्री की घोषणा पर तथा हमर राज पार्टी ने जल, जंगल, जमीन को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान पर है। क्षेत्र के मतदाता किस मुद्दे को स्वीकार कर किस पार्टी को सहयोग करेंगे। यह कहना मुश्किल है किंतु सिहावा विधानसभा सभा में त्रिकोणीय मुकाबला जोरो पर है। सिहावा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगरी विकासखंड में 102 ग्राम पंचायत और 235 गांव है। इसी प्रकार मगरलोड विकासखंड में 47 ग्राम पंचायत और 89 गांव है।

Tags:    

Similar News