CG News : यहां गैस एजेंसी के बाहर उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़... क्या है इनकी मंशा, पढ़िए
विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही लोगों में 500 रुपए में सिलेंडर मिलने की उम्मीद जग गई है। इसके लिए गैस एजेंसियों में आधार कार्ड अपडेट कराने लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। पढ़िए पूरी खबर...;
कुश अग्रवाल-पलारी। विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही लोगों में 500 रुपए में सिलेंडर मिलने की उम्मीद जग गई है। इसके लिए गैस एजेंसियों में आधार कार्ड अपडेट कराने लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। पलारी में तो सुबह से ही हजारों की संख्या में आसपास के गांव से महिलाएं पहुंची हुई हैं।
दरअसल पिछले महीने ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक नया आदेश जारी किया था, जिसके तहत अब जिस घर में जिसके नाम से सिलेंडर है उसे गैस एजेंसी में उपस्थित होकर बताना होगा कि सिलेंडर लेने वाला शख्स वही है। इसकी पुष्टि के लिए लोगों से उनका आधार कार्ड मंगवाया गया है। इसके लिए पलारी के विष्णु गैस एजेंसी में ई केवाईसी करवाने महिलाओं की सुबह से ही भारी भीड़ जुटी हुई है। यहां पर ई केवाईसी करने हजारों की संख्या में आसपास के गांव से महिलाएं पहुंची हुई हैं।