CG News: करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न, विधायक बोली- प्रदेश सरकार के फैसलों से जनता खुश

धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरतनारा में करोड़ों के विकास कार्यों का विधिवत पूजा-पाठ कर भूमिपूजन किया। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-09-30 10:14 GMT

रायपुर। धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरतनारा में खारुन नदी तट पर एनीकट निर्माण कार्य लगभग 21 करोड़ 18 लाख रूपए, ग्राम पंचायत गुमा में एनीकट जीर्णोधार कार्य का लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए, ग्राम पंचायत मुर्रा में 1 करोड़ 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत गोढ़ी में स्टाप डैम जीर्णोधार 80 लाख रुपए के लगभग कुल 24 करोड़ 23 लाख के विकास कार्यों का विधिवत पूजा-पाठ कर भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि, क्षेत्र की जनता ने मूलभूत सुविधाओं की मांग की थी। ग्रामीणों की इसी मांग को पूरा करते हुए विधायक ने आज भूमिपूजन किया और कहा कि, राज्य सरकार ने आज किसानों के लिए एक से बढ़कर एक फैसले लिए। इन फैसलों से क्षेत्र के किसान खुश हैं। उन्होंने कहा कि, एनीकट बनने से आवागवन काफी सुगम होगा। साथ ही स्टाप डैम निर्माण होने से आसपास के इलाकों में सिंचाई सुविधा मिलेगी। 

Delete Edit


भूमिपूजन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, जनपद सदस्य नीतू साहू, यजेंद्र वर्मा, दुर्गा यादव, ममता कुंभकार, पीतोष साहू,शेखर यादव, उषा वर्मा,साहिल खान,मनोज सायतोड़े,मोहन साहू, सखाराम ध्रुव,भोला राम, लखन प्रजापति,जय कुमार ध्रुव,जनक राम,ललित ध्रुव,नरेंद्र निषाद, कृष्णा देवागन,अनुविभागीय अधिकारी संदीप धवन सहित भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे। 

Delete Edit


Tags:    

Similar News