CG NEWS : मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कल जाएंगे दिल्ली

Update: 2023-12-16 05:25 GMT

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai), उपमुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy Chief Ministers Arun Sao)और विजय शर्मा (Vijay Sharma)17 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में इनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कुछ केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के राष्ट्रीय नेताओं से भी मुलाकात होगी। संभावना है कि, दिल्ली में साय सरकार की कैबिनेट को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा होगी। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक ही यहां पर कैबिनेट का विस्तार होगा। संभावना इस बात की ज्यादा है कि विधानसभा के 19 से 21 दिसंबर तक होने वाले सत्र के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा।

Tags:    

Similar News