CG News : जंगल में ले जाकर गायें काट डाली और बेच रहे थे मांस, 12 लोग पकड़े गए, करंट बिछाकर जंगली सुअर को मारने के 31 आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों के पास से सुअर के मांस जप्त किए गए हैं और 31 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-10-17 07:10 GMT

जितेंद्र सोनी-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर (jashpur) जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से गाय के मांस भी जप्त किया गया है। यह मामला करडेगा चौकी के मयूरचुंदी का है।  

Delete Edit


बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जंगल में ले जाकर गायों की हत्या की थी और मांस बेच रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जंगल में करंट बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार

वहीं पण्ड्रापाठ वन परिक्षेत्र के ग्राम महनई में लगभग 31 आरोपियों ने जंगल में करंट बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार किया। इसके बाद मांस की बिक्री की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान वन विभाग (forest department) मौके पर पहुंचा और उन्हें दबोच लिया। वन अमले ने उनके पास से जंगली सुअर के मांस और हड्डियों को जप्त किया है। फिलहाल पुलिस (police) मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Delete Edit


Tags:    

Similar News