CG News: छठ घाट पर पूजा के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मार-पीट, महिलाएं भी नहीं रहीं पीछे... देखिए Exclusive Video…

पूजा की जगह को लेकर छठ घाट पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद न सिर्फ पुरूष बल्कि महिलाएं भी एक-दूसरे पर टूट पड़ी। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-11-20 09:57 GMT

अंबिकापुर। देशभर में छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छठ महापर्व के कई तस्वीरें सामने आई। लेकिन छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का ये वीडियो हैरान कर देने वाला है। क्योंकि, छठ घाट पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद न सिर्फ पुरूष बल्कि महिलाएं भी एक-दूसरे पर टूट पड़ी। पूजा के दौरान मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, छठ घाट पर पूजा की जगह को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों के महिला-पुरूष एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। देखिए वीडियो… 


Tags:    

Similar News