CG NEWS : छत्तीसगढ़ के दो हजार लोग जाएंगे स्पेशल ट्रेन से रामलला के दर्शन करने अयोध्या

Update: 2023-12-12 06:04 GMT
  • आरएसएस विहिप बजरंग दल भाजपा और सामाजिक संगठनों के सदस्य रहेंगे शामिल

रायपुर। अयोध्या (Ayodhya)में 22 जनवरी को राम मंदिर के लोकार्पण के बाद रामलला(Ramlala)के दर्शन करने का सिलसिला प्रारंभ होगा। छत्तीसगढ़ से दो हजार लोग 5 फरवरी को रामलला के दर्शन करेंगे। यहां से स्पेशल ट्रेन से 4 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh), विश्व हिंदू परिषद(Vishwa Hindu Parishad), बजरंग दल (Bajrang Dal)भाजपा (BJP)के कार्यकर्ताओं के साथ ही कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी अयोध्या जाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नए साल में पूरा होने के बाद इसका लोकार्पण 22 जनवरी को किया जाएगा।लोकार्पण के समय जहां देश - विदेश से लाखों की संख्या में वहां पर श्रद्धालु जुटेंगे। वहीं इसके बाद रामलला मंदिर ट्रस्ट द्वारा देशभर के राज्यों से अलग-अलग दिन में लोगों को बुलाकर रामलला के दर्शन कराए जाएंगे।

भाजपा सरकार भी कराएगी दर्शन

भाजपा ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर यहां के लोगों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई है। आने वाले समय में भाजपा भी अपने वादे के मुताबिक प्रदेश के लोगों को रामलला के दर्शन कराने के लिए भेजेगी। इसके पहले भी जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो यहां के बुर्जुगों को तीर्थयात्रा पर भेजा जाता था।

छत्तीसगढ़ के लिए 5 फरवरी तय

छत्तीसगढ़ के लिए रामलला के दर्शन करने के लिए 5 फरवरी की तिथि तय की गई है। आरएसएस से जुड़े घनश्याम चौधरी और धवल शाह ने बताया, अयोध्या में टेंट सिटी में पांच हजार लोगों के रहने की व्यवस्था है। ऐसे में एक बार में दो राज्यों के लोगों को बुलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से दो हजार लोगों को लाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा है। इसके लिए यहां से स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है। जो लोग भी यहां से स्पेशल ट्रेन से जाएंगे, सबको अपना खर्च खुद वहन करना है। वहां पर रहने और खाने की व्यवस्था रहेगी। छत्तीसगढ़ के साथ उसी तिथि पर मालवा प्रांत से ढाई हजार लोग जाएंगे। इन सबको टेंट सिटी में ठहराया जाएगा।

Tags:    

Similar News