CG NEWS : रेस्टोरेंट के स्वीमिंग पूल में नहाने के विवाद पर हंगामा, हाथापाई
छछानपैरी (Chhachanpari) जाने वाले मार्ग पर संचालित एक रेस्टोरेंट में कुछ लड़के अपने साथी का बर्थडे पार्टी मनाने के लिए आए थे। रेस्टोरेंट में किसी अन्य ग्रुप की भी पार्टी चल रही थी। दूसरे ग्रुप ने स्विमिंग पुल भी बुक कराया था। पढ़िए पूरी खबर...;
- बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान हुआ विवाद
- रेस्टोरेंट बंद कर युवकों को निकाला बाहर
रायपुर। सेजबहार थाना क्षेत्र (Sejbahar police station area) में एक रेस्टोरेंट में लड़कों की हाथापाई का सोशल मीडिया (social media) में वीडियो वायरल (Video viral) हुआ है। अंधेरा होने की वजह से गाली-गलौज करने की आवाज सुनाई दे रही है, लेकिन हंगामा करने वाले तथा मारपीट करने वाले कौन लोग हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। छछानपैरी (Chhachanpari) जाने वाले मार्ग पर संचालित एक रेस्टोरेंट में कुछ लड़के अपने साथी का बर्थडे पार्टी मनाने के लिए आए थे। रेस्टोरेंट में किसी अन्य ग्रुप की भी पार्टी चल रही थी। दूसरे ग्रुप ने स्विमिंग पुल भी बुक कराया था।
बर्थडे पार्टी मनाने आए युवक स्विमिंग पुल में नहाने को लेकर जिद करने लगे। स्विमिंग पुल किसी अन्य के लिए बुक होने की बात कहने पर बर्थडे मनाने आए लड़के विवाद करने के साथ गाली- गलौज करने लगे। साथ ही कुछ लोगों के साथ हाथापाई की। रेस्टोरेंट में हंगामा बढ़ने पर रेस्टोरेंट बंद कर लड़कों को बाहर निकाला गया, तो लड़के सड़क पर भी हंगामा करने लगे। पुलिस रेस्टोरेंट में हंगामा करने वाले लड़कों के बारे में पतासाजी करने की बात कह रही है।