CG Politics: छजका. को झटका: 65 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

मरवाही विधायक डॉक्टर के ध्रुव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव सहित नगर पंचायत पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जालान और उपाध्यक्ष पंकज तिवारी की मौजूदगी में मरवाही के 65 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन छोड़ते हुए कांग्रेस के प्रति निष्ठा दिखाई और कांग्रेस की सदस्यता ली। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-08-27 11:27 GMT

मरवाही। छत्तीसगढ़ की राजनीती का जाना-माना नाम जोगी परिवार के ग्रह निवास क्षेत्र मरवाही में रविवार 27 अगस्त को उनकी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के मरवाही विधानसभा के 65 से अधिक जोगी कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया।

दरअसल मरवाही विधायक डॉक्टर के ध्रुव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव सहित नगर पंचायत पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जालान और उपाध्यक्ष पंकज तिवारी की मौजूदगी में मरवाही के 65 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन छोड़ते हुए कांग्रेस के प्रति निष्ठा दिखाई और कांग्रेस की सदस्यता ली। जिला कांग्रेस के नेताओं ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के इन कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने कहा कि उनके आने से पार्टी और भी मजबूत होगी और आगामी दिनों में और भी लोग कांग्रेस और मुख्यमंत्री के प्रति निष्ठा दिखाते हुए कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News